पटना
जमुई से बिहार में चुनावी अभियान की शंखनाद करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्र को मनमोहन सिंह से लेकर बिहार की लालू यादव की सरकारों को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि घमंडियां गठबंधन वालों के समय में बिहार समेत पूरे देश में खस्ता हाल ट्रेनें चलती थी। अब बिहार के लोग बंदे भारत एक्सप्रेस में सफर कर रहे हैं। जल्दी ही पूरे देश में वंदे भारत ट्रेन चलेंगी। अब जमुई का रेलवे स्टेशन भी आधुनिक बन रहा है। वह दिन दूर नहीं या बिहार के रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की सुविधाओं से लैस होंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार को सोलर लाइट की रोशनी दे रहे हैं तो लालू यादव राज्य को फिर से लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं। जनता को फैसला करना है कि चुनाव में किसका साथ देना है।
इंडी गंठबंधन क दलों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए पीएम ने कहा कि आज देश के सारे भ्रष्टाचारी जो हमेशा एक दूसरे से लड़ते थे, एक साथ आ गए हैं। कभी एक दूसरे को जेल में बंद करने की मांग करते थे, अब मोदी को रोकने में लगे हैं। अब जबकि देश की 140 करोड़ जनता का गुस्सा उनके प्रति निकलने वाला है तो मोदी के खिलाफ बोलते रहते हैं। लालू परिवार पर तीखा वार करते हुए कहा कि यह बात हमेशा याद रखिएगा जो लोग गरीब का जमीन लिखवाते हैं वे बिहार के युवाओं का भला नहीं कर सकते। नीतीश बाबू के खिलाफ आज तक कोई शिकायत नहीं आई और उन लोगों ने गरीबों की जमीन छीन ली। उनसे सावधान रहना है नहीं तो जमीन भी छीन लेंगे और दस्तखत भी करवा लेंगे।
विकास कार्यों की चर्चा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश बदल रहा है और बिहार इसका साक्षी है। बिहार कैसे बदल रहा है इसका उदाहरण जमुई में देखा जा रहा है। राजद और कांग्रेस के काले दौर में जमुई की कैसी पहचान थी, यह सब आप लोग याद करिए। राजद के जंगल में नक्सली यहां सड़के नहीं बनने देते थे जिससे यहां के गरीब और किसानों को परेशानी होती थी। आज वही जमुई विकास के हाईवे पर चल रहा है। नक्सलवाद दम तोड़ चुका है। जो लोग नक्सलवाद के रास्ते पर भटक गए थे हमारी सरकार ने मुख्य धारा से जोड़ा है। उनके परिवारों को पूरा सहयोग दिया है। इस इलाके से एक्सप्रेसवे निकलेगा, मेडिकल कॉलेज खुल गया है। आज जमुई विकास से हाईवे पर दौड़ रहा है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य अनुपम है। देवघर और गया जी आने वाले लोग जमुई घूमने जरूर आएं ऐसी व्यवस्था की जा रही है। पूरे बिहार में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए हमारी सरकार करीब 1 लाख करोड रुपए खर्च कर रही है। इन सारे प्रयासों से यहां रोजगार बढ़ेगा।
पीएम नो कहा कि आप लोग मेरी बातों को लिख कर रख लीजिए कि आपका सपना मेरा संकल्प है। यह मोदी की गारंटी है। इसलिए केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। केंद्र सरकार के प्रयास से बिहार में गरीबों को 37 लाख पक्के घर मिले हैं। आज बिहार के गरीब 9 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन मिल रहे हैं। यह मोदी के गारंटी है अगले 5 साल तक मिलते रहेंगे। बिहार में 84 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बने हैं। जब नियत सही तो नतीजा सही होते हैं।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार इंसानों की सेवा तो कर ही रही है, पशु पक्षी की सेवा हो रही है। केंद्र सरकार ने बिहार के करीब 2 करोड़ पशुओं को कई बीमारियों से बचाने के लिए मुफ्त में टीकाकरण का अभियान चलाया है। बिहार के 85 लाख से ज्यादा किसानों को पीएम सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। किसानों के खाते में 850 करोड रुपए सीधे पहुंचे हैं। ऐसी व्यवस्था घमंडियां गठबंधन की सरकार में कभी नहीं थी। यहां तो हाल यह है कि आरजेडी वाले आपके सारे पैसे लूट लेते हैं और साइन भी कर लेते कि पैसा मिल गए।
पीएम मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर की भर्चा की। हमारी सरकार ने राम मंदिर का 500 वर्ष पुराना सपना पूरा कर दिया। जबकि राजद और कांग्रेस ने राम मंदिर ना बने इसके लिए पूरी ताकत लगा दी। आज भी राम मंदिर का उपहास उड़ा रहे हैं। हर बार इन लोगों ने बिहार और बिहार के गौरव का अपमान किया। इन लोगों ने कर्पूरी ठाकुर का भी अपना अपमान किया जबकि हमारी सरकार ने बिहार के गौरव कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न दिया। उसका भी लोगों ने विरोध किया। इन्हीं लोगों ने रामनाथ कोविंद जी को राष्ट्रपति बनने का विरोध किया कांग्रेस और आरजेडी ने आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने का विरोध किया। 19 अप्रैल को अपने वोटो से इन सब लोगों को सबक सिखा देना है।

More Stories
CBSE 10वीं बोर्ड: LOC जमा करने की प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता और जरूरी नियम
पीएम मोदी से मिले Eknath Shinde, मिडिल ईस्ट युद्ध समेत अहम मुद्दों पर चर्चा
किसानों की आमदनी बढ़ाने पर फोकस, Shivraj Singh Chouhan बोले- यही सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता