इस्लामाबाद
भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक भयावह घटना सामने आई है। यहां रमजान के पवित्र महीने के दौरान एक मस्जिद के अंदर एक नाबालिग लड़के के साथ बलात्कार किया गया। रमजान दुनिया भर के सभी मुसलमानों के लिए एक पवित्र महीना होता है और सभी मुसलमान पूरे महीने के दौरान कुछ भी गलत करने से बचते हैं। हालांकि, पाकिस्तान में हुई शर्मनाक घटना ने पड़ोसी देश के पूरे मुस्लिम समुदाय को शर्मसार कर दिया है।
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, लड़का एतिकाफ कर रहा था और मस्जिद के अंदर कुरान भी पढ़ रहा था। यह घटना कथित तौर पर मुजफ्फरगढ़ में कोट अद्दुस शहर के सनावान भूखी चौक पर स्थित एक मस्जिद के अंदर हुई। जब यह जघन्य कृत्य हुआ तब आरोपी भी उसी मस्जिद में रमजान के पवित्र महीने के दौरान एतकाफ कर रहा था।
बता दें कि रमजान में 'एतिकाफ' का मतलब तन्हाई में अल्लाह की इबादत करने से है। कहते हैं कि 'एतिकाफ' में भरपूर इबादत करने का मौका मिलता है। रमजान के आखिरी 10 दिनों यानी तीसरे अशरे के दौरान तमाम मुसलमान एतिकाफ में बैठते हैं। इस दौरान वे मस्जिद के किसी कोने में बैठकर अल्लाह की इबादत करते हैं और खुद को परिवार व दुनिया से खुद को अलग कर लेते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, 28 साल का शख्स मस्जिद के अंदर 13 साल के लड़के के साथ रेप कर रहा था तभी मस्जिद के मौलवी ने उसे पकड़ लिया। हालांकि, जब मौलवी ने उसे शर्मनाक हरकत करते देखा तो आरोपी मौके से भाग गया। मस्जिद के मौलवी ने कहा कि आरोपी मौके से भाग गया लेकिन वह उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रहा था।
खबरें हैं कि मस्जिद के लोगों ने पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित लड़के को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और पुलिस मामले के संबंध में आगे की कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

More Stories
ईरान में सत्ता के गलियारों में हलचल, मोजतबा खामेनेई के लीक ऑडियो ने मचाया बवाल
मिर्च पाउडर फेंक 1 करोड़ की लूट, बाइक सवार 4 बदमाश फरार
ईरान को बड़ा झटका: शीर्ष सुरक्षा अफसर और कमांडर ढेर, इजरायल के दावे से मचा हड़कंप