जशपुरनगर
सरहुल पूजा स्थल के डिपु बगीचा मे धुआँ से भड़के मधुमक्खियों ने श्रद्धांलुओं पर हमला कर दिया जिसमें 25 से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है यहाँ कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घटना दोपहर लगभग 12 बजे की है।
घटना के समय डिपू बगीचा मे जिले भर से एकत्र हुए आदिवासी समाज के बैगा हवन पूजन कर रहे थे और हवन के धुएँ से ही मधुमक्खी भड़क गए और उस दौरान पूजा रहे श्रद्धालुओं पर मधुमक्तियों ने हमला कर दिया जिसमें 25 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। उल्लेखनीय हैं कि इस पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होने वाले थे, लेकिन इस घटना के बाद वे यहां नहीं आ रहे है।

More Stories
ई-ऑफिस में समयबद्ध कार्य करने और उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय अवकाश के दिनों पर भी मिलेगी पंजीयन की सुविधा