कबीरधाम.
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमंत खोल घाटी के नीचे चाटा गांव में बीती रात एक बजे सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यहां घाट के नीचे एमपी से मटर लेकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। मौके पर कुकदूर थाना की पुलिस पहुंची।
मिली जानकारी अनुसार, यह वाहन मध्य प्रदेश की तरफ से छत्तीसगढ़ तरफ आ रहा था।
रात में घाट पर मोड़ होने के कारण चालक नहीं समझ सका और सीधे ट्रक खाई में जा गिरा। जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वहां मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत है। इस कारण पुलिस को भी देरी से सूचना मिली। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कल से फिर गूंजेंगी दलीलें, समर वेकेशन समाप्त; नियमित सुनवाई होगी शुरू
रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं – राज्यपाल डेका