देवास.
शहर के बायपास पर जेल चौराहे के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गयी और दो गंभीर घायल। घटना सुबह करीब चार बजे हुई। एक तेज रफ्तार डंपर डिवाइडर तोड़ता हुआ एक लोडिंग आटो से टकरा कर पलट गया। लोडिंग में घर गृहस्थी का सामान भरा था। हादसे में 2 और 3 साल के दो बच्चे, एक महिला और एक पुरुष की मौत की पुष्टि हुई है। दो अन्य गंभीर घायल बताए जा रहे हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रानी पति सूरज निवासी सागर और उनके दोनों बच्चे ऋतिक 2 साल और अंशू 3 साल और एक डंपर में बैठे व्यक्ति धर्मेन्द्र की मौत हुई है। महिला का पति सूरज और ऑटो चालक बबलू पिता अजब सिंह निवासी रायसेन घायल है।
इधर घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मशक्कत करने के बाद घायलों और मृतकों को निकाला जा सका। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल डंपर के डिवाइडर रोड सड़क के दूसरी ओर आने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
रारंभिक जानकारी के अनुसार, रानी पति सूरज निवासी सागर और उनके दोनों बच्चे ऋतिक दो साल और अंशू तीन साल और एक डंपर में बैठा व्यक्ति धर्मेन्द्र की मौत हुई है। महिला का पति सूरज और ऑटो चालक बब्लू पिता अजब सिंह निवासी रायसेन घायल हैं।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मशक्कत करने के बाद घायलों और मृतकों को निकाला जा सका। सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल, डंपर के डिवाइडर रोड सड़क के दूसरी ओर आने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

More Stories
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण, योगी सरकार ने तेज की तैयारी
स्मार्ट क्लासरूम से सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई उड़ान
योगी सरकार में निष्पक्ष-पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जारी, 1828 पदों पर 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन