भोपाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने आज ईद के मौके पर मुस्लिम नेताओं के निवास पर पहुंचकर उन्हें ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी, परिजनों के साथ बैठक सिमई खाईं। श्री पटवारी ने कांग्रेस के मुस्लिम भाईयों को फोन पर भी ईद की बधाई एवं शुमकामनाएं प्रेषित की।
श्री पटवारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय अजीज कुरैशी, पूर्व मंत्री आरिफ अकील विधायक आरिफ मसूद और यासिर हसनात सिद्धीकी के निवास पर पहुंचे और उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। परिजनों को ईद की शुभकामनाएं दी। वहीं प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री मुकेश नायक ने भी मुस्लिम नेताओं के घर पहुंचकर उन्हें ईद के मुबारक मौके पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर श्री पटवारी के साथ पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, भोपाल शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना और भोपाल लोकसभा के प्रत्याशी अरूण श्रीवास्तव, मुख्य प्रवक्ता शैलेन्द्र पटेल, राहुल राठौर, गुड्डू चौहान, जितेन्दर पाल सिंह राजा और अभिषेक शर्मा सहित अन्य कांग्रेसजन भी उपस्थित थे।

More Stories
‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत यूपी में दिखा जनशक्ति का अद्भुत संकल्प: प्रधानमंत्री
मुख्यमंत्री योगी ने मैनपुरी में लाभार्थियों को वितरित किए चेक, स्वीकृति पत्र व टूलकिट
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक