कासगंज
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में ईद के मोके पर बड़ा हादसा हो गया है। एक साथ 9 दोस्त घूमने गए नहर में डूब गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने चीख पुकार मचाई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर की मदद से सर्च ऑपरेशन अभियान शुरु कराया। काफी मशक्कत के बाद पांच को निकाल लिया गया है। शेष की तलाश जारी है।
बताया जा रहा है कि एक दोस्त नहर में नहाने के लिए उतारा था, इस दोरान वह डूबने लगा, बच्चे को डूबते देख नहर किनारे बैठे 8 और बच्चे नहर में कूद पड़े। लेकिन वह भी नहर के गहरे पानी में समा गये। बच्चों को डूबने की घटना जैसे ही गांव में फैली। लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्रित हो गयी। नहर में बच्चों डूबने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों में भी हड़कंप मच गया। मौके पर कासगंज डीएम सुधा वर्मा, एसपी अपर्णा रजत कौशिक और सदर के विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत भी पहुंच गये। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश कर रही है।

More Stories
इंदौर में घर में लगी भीषण आग, 8 शव बरामद; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में एमपी के 40 IAS अधिकारियों की ड्यूटी, आयोग ने तैनात किए ऑब्जर्वर
गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर के शिखर पर फहरेगा ब्रह्म ध्वज, 2000 साल पुरानी परंपरा का पुनरुद्धार