जगदलपुर.
बस्तर में लगातार बदलते मौसम ने किसानों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है। एक के बाद एक चक्रवातों का असर झेल चुके किसानों को अब चौथे चक्रवात की आशंका सता रही है। संभावित बारिश से पहले किसान खेतों में कटी धान की फसल और कूपा में रखी उपज को सुरक्षित करने में जुट गए हैं।
हालात ऐसे हैं कि कई किसान सालों से चली आ रही परंपरा को भी पीछे छोड़ने के लिए तैयार हैं। ग्रामीण अंचलों में चरू जतरा संपन्न होने से पहले धान की मिसाई नहीं करने की परंपरा निभाई जाती है। लेकिन इस बार मौसम की अनिश्चितता ने किसानों को परंपरा और अपनी मेहनत की फसल बचाने के बीच खड़ा कर दिया है। कई किसान चरू जतरा से पहले ही धान की मिसाई कर रहे हैं और परंपरा तोड़ने पर मिलने वाले दंड को भी स्वीकार करने को
तैयार हैं।
किसानों को डर है कि बारिश से भीगा धान खराब होने के साथ उसकी गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है। लगातार मौसम की मार के कारण इस बार खेत से धान को सुरक्षित घर तक पहुंचाना बड़ी चुनौती बन गया है। वहीं धान बेचने वाले किसान अब खरीदी केंद्रों में टोकन मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

More Stories
बलौदाबाजार में रोजगार मेले का आयोजन, 220 पदों पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर
CM साय आज डिजिटल क्रिएटर्स को करेंगे सम्मानित, पारस पोर्टल की समीक्षा बैठक भी लेंगे
छत्तीसगढ़ के बाहर BE-BTech करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति, 8 विद्यार्थियों को मिलेंगे 20 हजार रुपये