विदिशा
मासूम और किशोरी से ज्यादती के मामलों में आरोपितों के मकानों को तोड़ने की कार्रवाई बुधवार सुबह शुरू हो गई। नगर पालिका और प्रशासन के अमले ने पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों स्थानों पर बुलडोजर चलाया।
खाम बाबा क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित शरद गोस्वामी का एक मंजिला मकान जेसीबी से ढहा दिया गया। कुछ ही देर में पूरा मकान खंडहर में तब्दील हो गया।
इसके बाद सुबह करीब साढ़े दस बजे नगर पालिका का अमला मासूम से ज्यादती के आरोपित चंदू खां के तोपपुरा स्थित मकान पर पहुंचा। यहां दो मंजिला मकान को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई।
छावनी में बदला इलाका
दो जेसीबी मशीनों से मकान को तोड़ा जा रहा है। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का तनाव या अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य मार्ग सहित आसपास की गलियों में आवागमन रोक दिया गया है। मौके पर 150 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सीएसपी, एसडीएम, तहसीलदार सहित नगर पालिका और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद हैं। प्रशासन की निगरानी में मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
मध्य प्रदेश में IAS अफसरों के प्रमोशन की तैयारी, 12 जिलों के कलेक्टर भी सूची में शामिल
दरभंगा से मैसूर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जबलपुर समेत कई स्टेशनों पर ठहराव
पीपुल अगेंस्ट एसआईआर – म प्र की बैठक में 150 संगठनों ने की SIR रद्द करने की मांग