मुंबई
पिछले साल दिसंबर महीने में परिवार की मौजदूगी में शादी करने के बाद अरबाज खान और शूरा 'हैप्पी मैरिड लाइफ' बिता रहे हैं। दोनों अक्सर पब्लिक प्लेस पर साथ नजर आते हैं। कभी किसी रेस्त्रां के बाहर तो कई बार कॉफी शॉप पर। मेकअप आर्टिस्ट शूरा अब पपाराजी के साथ घुलने-मिलने लगी हैं।
अब वो पहले की तरह शरमाकर कार में छिपकर बैठती नहीं जाती हैं, बल्कि मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं। खैर। शादी के बाद अरबाज और शूरा ने पहली ईद मनाई। भाई सोहेल खान ने पार्टी दी, जिसमें सितारों का मजमा लगा। इतनी भीड़ और शोर-शराबे के बीच भी अरबाज और शूरा इश्क फरमाते दिखे। पार्टी की इनसाइड फोटोज खुद शूरा ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें अरबाज बीवी पर प्यार लुटा रहे हैं और शूरा भी उन्हें निहार रही हैं। इनकी ये केमिस्ट्री फैंस को भी पसंद आ रही है।
56 साल के अरबाज खान और 31 साल की शूरा खान की उम्र के बीच 25 साल का फासला है। इसको लेकर कई लोग उन पर तंज भी कसते हैं, लेकिन 'लोग क्या कहेंगे…' इस ख्याल से दूर दोनों एक-दूसरे की आगोश में खोए रहते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा इनकी पहली ईद में भी देखने को मिलेगा।

More Stories
ऑस्कर के ऑफिशियल पेज पर छाए दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर, पोस्ट में दिया खास संदेश
‘बचपन से मुझे लड़कियों वाले शौक थे…’ ट्रांस एक्टर और मॉडल एला वर्मा ने बयां किया अपना दर्द
सलमान-अर्पिता के रक्षाबंधन सेलिब्रेशन ने खींचा ध्यान, दीवार पर ‘द लास्ट सपर’ देख फैंस बोले- ‘सेक्युलरिज्म अल्ट्रा प्रो मैक्स’