नीलगिरी
लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा और कांग्रेस ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। कांग्रेस जहां भाजपा के घोषणापत्र और पुराने वादों को निशाना बना रही है, वहीं भाजपा भी कांग्रेस पर लगातार हमले कर रही है। इस बीच चुनाव आयोग भी इस बार एक्शन मोड में है।
राहुल के हेलीकॉप्टर की हुई चेकिंग
इस बार के चुनाव में आयोग ने 75 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा नकदी जब्त की है और वो जांच पड़ताल में किसी बड़े नेता को भी नहीं छोड़ रहा है। ऐसा ही एक दृश्य तब सामने आया जब तमिलनाडु के नीलगिरी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहुंचे।
राहुल अपने हेलीकॉप्टर से नीलगिरी पहुंचे ही थे कि चुनाव आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड के अधिकारी वहां पहुंच गए और हेलीकॉप्टर की जांच में जुट गए।
केरल जा रहे थे राहुल गांधी
राहुल गांधी जब चुनाव प्रचार के लिए केरल के वायनाड रवाना होने वाले थे, तभी चुनाव अधिकारियों ने उनके हेलीकॉप्टर की तलाशी ली। हालांकि, तलाशी के दौरान अधिकारियों को कुछ बरामद नहीं हुआ।

More Stories
भारत-अमेरिका ऐतिहासिक व्यापार समझौते के करीब, 2030 तक 500 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य
बांग्लादेश की सेना में बढ़ रहा चीन का दखल, J-10CE डील से भारत को घेरने की तैयारी?
ईरान के राष्ट्रपति ने PM मोदी को खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का न्योता दिया