नई दिल्ली
चीफ जस्टिस (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ अपने सख्त फैसलों और सुनवाइयों के दौरान की जाने वाली टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं। जब भी कोई कोर्ट रूम में अनुशासन को तोड़ता है, तो सीजेआई चंद्रचूड़ उसे हरगिज नहीं पसंद करते। इसी तरह सोमवार को सीजेआई उस समय भड़क गए, जब एक वकील बीच-बीच में टोक रहे थे। सीजेआई ने वकील की क्लास लगा दी। अदालती कार्रवाइयों को रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट 'बार एंड बेंच' के अनुसार, एक मामले में जब सुप्रीम कोर्ट की बेंच फैसला सुना रही थी, तब एक वकील बीच-बीच में टोक रहे थे। इसपर सीजेआई चंद्रचूड़ को पसंद नहीं आया और उन्होंने उस वकील को सुना दिया। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, ''क्या आपने हाईकोर्ट में भी ऐसा किया है? बहुत घटिया आचरण और शिष्टाचार हैं। कृपया बैठ जाओ।''
वहीं, एक अन्य मामले की सुनवाई के दौरान सीजेआई चंद्रचूड़ ने वरिष्ठ वकील हुजेफा अहमदी से कहा कि वे अगली बार फिजिकल फाइलों की बजाए आईपैड लेकर आएं। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, ''मिस्टर अहमदी अगली बार हम आपको लैपटॉप या फिर आईपैड के साथ देखना चाहेंगे।'' इस पर वकील अहमदी ने जवाब दिया कि लॉर्डशिप मैं कोशिश करूंगा।
पहले भी कई बार भड़क चुके हैं सीजेआई चंद्रचूड़
तेज तर्रार तेवरों के लिए पहचाने जाने वाले सीजेआई चंद्रचूड़ पहले भी कई बार फटकार लगा चुके हैं। इसी तरह जनवरी महीने में एक सुनवाई के दौरान एक वकील को सीजेआई ने यहां तक कह दिया था कि यह कोई प्लेटफॉर्म नहीं है कि जो भी ट्रेन आई और आप चढ़ गए। एक वकील ने ज्यूडिशियरी में रिफॉर्म से संबंधित याचिका को मेंशन करने की कोशिश की थी। इस पर सीजेआई चंद्रचूड़ ने पूछा था कि कोई याचिका ऑन बोर्ड है? आप दोपहर 12 बजे कैसे इसे मेंशन कर सकते हैं। क्या आप दिल्ली हाई कोर्ट में भी इसी तरह बस खड़े होकर याचिका लगा देते हैं? सीजेआई ने गुस्सा होते हुए आगे कहा था कि यह कोई प्लेटफॉर्म नहीं है कि बस जो भी ट्रेन आई और आप चढ़ गए। कृपया, अपने सीनियर से पूछें कि इसे कैसे किया जाता है।''

More Stories
CBSE 10वीं बोर्ड: LOC जमा करने की प्रक्रिया शुरू, जानें पात्रता और जरूरी नियम
पीएम मोदी से मिले Eknath Shinde, मिडिल ईस्ट युद्ध समेत अहम मुद्दों पर चर्चा
किसानों की आमदनी बढ़ाने पर फोकस, Shivraj Singh Chouhan बोले- यही सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता