जगदलपुर
लोकसभा निर्वाचन 2024 प्रथम चरण के निर्वाचन के तहत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को मतदान करवाने के लिए बस्तर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र कोंटा, बीजापुर और नारायणपुर से पी-3 के तहत मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से मंगलवार से रवाना की जा रही है।
मतदान दिवस से तीन दिन पूर्व तीनों विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों के मतदान केंद्रों हेतु मतदान करवाने के लिए मतदान दलों को विधानसभा क्षेत्र कोंटा के 26 मतदान केंद्र, नारायणपुर के 33 और बीजापुर के 76 मतदान केंद्रों के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना गया। दलों की रवानगी के दौरान तीनों विधानसभा क्षेत्र के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों ने उपस्थित होकर मतदान दलों का हौसला-अफजाई कर उन्हें शांतिपूर्ण ढ़ंग से निर्विघ्न एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न करवाने की शुभकामनाएं दी।

More Stories
ई-ऑफिस में समयबद्ध कार्य करने और उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय अवकाश के दिनों पर भी मिलेगी पंजीयन की सुविधा