मुंबई.
महाराष्ट्र में मुंबई के व्यावसायिक इलाके में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी गई है। रे रोड पर दारुखाना इलाके की देवीदयाल कंपाउंड में सुबह के साढ़े दस बजे आग लगी। एक अधिकारी ने बताया कि आग एक मंजिला गोदाम में लगी।
आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची। बृहंमुंबई विद्युत आपूर्ति, परिवहन कर्मी और एंबुलेंस घटनास्थल पर मौजूद थी। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

More Stories
डिफेंस से स्पेस तक बढ़ी साझेदारी, भारत-स्लोवाकिया वार्ता में क्या-क्या हुआ तय? जानिए बड़ी बातें
नंगे पैर, कमर में रस्सी और हाथ जोड़ते दिखे TMC नेता जहांगीर खान, दूसरा वीडियो वायरल
15 जुलाई से बदलेगा ट्रेन टिकट बुकिंग का अनुभव, IRCTC ला रहा नई हाईटेक वेबसाइट