बस्तर/बीजापुर.
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत प्रथम चरण का मतदान बस्तर संसदीय क्षेत्र में 19 अप्रैल को सम्पन्न हुआ। संसदीय क्षेत्र बस्तर में शामिल विधानसभा बीजापुर-89 में मतदान को लेकर सुनियोजित ढंग से पूरी तैयारी की गई थी। सम्पूर्ण मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पाण्डेय के नेतृत्व में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ। सुरक्षा को लेकर चप्पे-चप्पे में केंद्रीय रिजर्व बल एवं छत्तीसगढ़ पुलिस की तैनाती की गई थी।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक -89 अर्न्तगत 245 मतदान केन्द्रों के लिए रिजर्व दल सहित कुल 348 दलों में 1392 मतदान कर्मियों की नियुक्ति की गई थी। वहीं, कुल 60 सेक्टर अधिकारी एवं 67 माइक्रो आर्ब्जवर द्वारा मतदान कार्य संपन्न कराया गया। कुल दलों में 76 अतिसंवेदनशील क्षेत्रों के लिए मतदान दलों को हेलीकॉप्टर से तीन दिन पूर्व से मतदान केंद्रों में भेजने की कार्रवाई की गई। महिला, दिव्यांग, युवा एवं आदर्श मतदान केन्द्र आकर्षण का केंद्र रहे। लोकसभा आम निर्वाचन के मतदान के लिए जिले में कुल 10 संगवारी मतदान केंद्र बनाये गए, जिसे केवल महिला कर्मियों द्वारा संचालित किया गया। इसमें रालापल्ली 29, गोटाईगुड़ा 32, भैरमगढ- 141, भैरमगढ़, भैरमगढ़ -2144, बीजापुर 156, 158, 161, 165, 166 एवं 167 शामिल हैं। इसी तरह दिव्यांग कर्मियों द्वारा बीजापुर के मतदान केन्द्र क्रमांक 163 को दिव्यांग मतदान कर्मियों द्वारा संचालित की गई।
जिले के कुल पांच मतदान केन्द्रों को युवाओं द्वारा संचालित किया गया। इसमें भोपालपटनम, भैरमगढ़ के 2-2 एवं बीजापुर तहसील के 1 मतदान केन्द्र शामिल है। इसी तरह पांच आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया है जो आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें गोटाईगुड़ा 32, भैरमगढ़ 141, बीजापुर-1163, बीजापुर-2165 एवं बीजापुर- 3 में 166 शामिल हैं।

More Stories
ई-ऑफिस में समयबद्ध कार्य करने और उपस्थिति में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य सचिव ने किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय अवकाश के दिनों पर भी मिलेगी पंजीयन की सुविधा