भोपाल
आगामी चुनावों में सभी मतदाताओ की भागीदारी सुनिश्चित करने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीप आईकॉन सारिका घारू ने मतदाताओं से अपील की कि आपकी उंगली में ये हिम्मत है कि वो आने वाले पांच सालों के लिये देश की सरकार बना सकती है । इसके लिये अब सभी मतदाताओं को घर से निकलना है और मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान कर अपनी सरकार बनाना है और इसके माध्यम से आपकी उंगली की ताकत दिखाना है । सारिका ने बताया कि वे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियां कर रही हैं ।
सारिका ने कहा कि नवमतदाता एवं युवा अपनी ताकत पहचाने क्योंकि मतदाता ही लिखेंगे आने वाले देश की किस्मत । देश को दिशा दिलाने के लिये वोट देने जरूर जाना है । वोट देकर आप गर्व से कहिये इट इज माई मार्क ये मेरा निशान ।

More Stories
हर घर नल से जल को नई रफ्तार, यूपी और केंद्र के बीच जल जीवन मिशन 2.0 पर समझौता
MP में बारिश का सिस्टम सक्रिय, 13 जिलों में अलर्ट; भोपाल, इंदौर और जबलपुर भी होंगे प्रभावित
राज्यपाल ने नागरिकों को ‘गुड़ी पड़वा’ और ‘भारतीय नव वर्ष’ पर दी हार्दिक बधाई