रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जनता को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने आज यहां जारी शुभकामना संदेश में कहा है कि सूर्य को अन्न धन का दाता और समस्त ऊर्जा का आधार माना गया है। भारत में सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण होकर मकर रेखा की ओर जाने का स्वागत उमंग और उत्साह से किया जाता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व के नाम से मनाते हैं। मकर संक्रांति का यह त्यौहार ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। श्री बघेल ने कहा है कि यह पर्व देश, प्रदेश सहित सभी लोगों के जीवन में भी सुखद परिवर्तन लेकर आए।

More Stories
22 मई को लगेगा मेगा रोजगार मेला: 2347 पदों पर युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, अब कॉलोनियों-बाजारों में बनेंगे चार्जिंग पॉइंट; हाइवे पर हर 25 किमी पर सुविधा अनिवार्य
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक कदम महिलाओं के नेतृत्व में संचालित होगी ‘द्वीप्ति योजना’