मणिपुर
असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने कद्दू के अंदर छिपाकर रखी गई 3.5 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की, जिसके पड़ोसी देश म्यांमार से तस्करी कर लाए जाने का संदेह है। पुलिस ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, सुरक्षाबलों ने जिरीबाम में फ़िरज़ावल जिले के टिपाईमुख से दक्षिणी असम के कछार की ओर जा रहे एक पिकअप ट्रक को रोका और दो ड्रग तस्करों- अब्दुल मन्नान मजूमदार और खलील उल्ला बारभुइया को गिरफ्तार किया।
निरीक्षण करने पर सुरक्षाकर्मियों को 30 साबुन के डिब्बों में 363.45 ग्राम हेरोइन मिली, जो अन्य सब्जियों के साथ पिकअप ट्रक में लदे कद्दू में छिपाई गई थी। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में लिए गए लोगों और जब्त किए गए नशीले पदार्थों को जिरीबाम थाने के हवाले कर दिया गया है।

More Stories
संसद में धर्मेंद्र प्रधान का भव्य स्वागत, इस्तीफे के बाद पहली बार पहुंचे तो NDA सांसदों ने पाग पहनाकर किया अभिनंदन
पीएम किसान की अगली किस्त पर बड़ा अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे पैसे
IMD अलर्ट: 27 जुलाई को 10 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी