शंघाई.
भारतीय पुरुष रिकर्व टीम के धीरज बोम्मदेवरा, तरुणदीप राय और प्रवीण जाधव ने मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन दक्षिण कोरिया को पछाड़ते हुए रविवार को यहां 14 साल बाद तीरंदाजी विश्व कप में ऐतिहासिक जीत हासिल की। यह विश्व कप के अंतिम मुकाबले में भारतीय पुरुष रिकर्व टीम की पहली जीत है और इससे आगामी पेरिस ओलंपिक में जगह पक्की करने की उनकी संभावनाओं को बल मिलेगा। भारतीय तीरंदाजों ने 5-1 से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अभी तक तीरंदाजी विश्वकप में भारत ने पांच स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता है।

More Stories
अफगानिस्तान टीम पर संकट की बारिश: साउथ अफ्रीका से सुपर ओवर में हार, परफॉर्मेंस एनालिस्ट को हार्ट अटैक
शूटिंग: एशियन चैंपियनशिप में भारत के अभियान का शानदार अंत, 94 मेडल के साथ नंबर-1
‘यह भारत पर निर्भर करता है’ – हैंडशेक विवाद पर पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा का बड़ा बयान