रायपुर
शराब घोटाले के बड़े मामले में गिरफ्तार दो प्रमुख आरोपियों के संबंध में खबर ये है कि आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की ओर से 20 अप्रैल को यह मांग कोर्ट से की गई थी कि अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर अलग अलग जेल में भेजा जाए।
बीस अप्रैल को बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने जवाब के लिए समय देने का आग्रह किया था, तब इस मसले पर सुनवाई 25 अप्रैल तक के लिए टल गई थी। एसीबी की विशेष अदालत में 25 अप्रैल को यह विषय आया तो अनवर ढेबर और अरविंद सिंह के अधिवक्ताओं ने फिर से समय देने का आग्रह किया जिसे कोर्ट ने मान लिया है। अब दो मई को इस मामले में सुनवाई होगी और कोर्ट का फैसला भी सामने आने की संभावना है।

More Stories
सोशल मीडिया पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म का आरोप: रायपुर में नायब तहसीलदार पर केस दर्ज
केंद्र-राज्य समन्वय से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल आयोग का बड़ा एक्शन