बिलासपुर
रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेशानुसार बिलासपुर मण्डल में हर तिमाही पेन्शन अदालत का आयोजन किया जाता है। जिसमें पेन्शन से सम्बन्धित समस्याओ का निराकरण किया जाता है। इसी संदर्भ में मंडल कार्मिक सभाकक्ष में आज म 15 जून को प्रात: 11.30 बजे से पेन्शन अदालत का आयोजन किया गया।
पेन्शन अदालत में 3 आवेदन प्राप्त हुये थे। प्राप्त सभी आवेदनों पर सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री अविनाश जाधव, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी श्री आर.शंकरन,पेंशन सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं आवेदकों के मध्य गहन विचार-विमर्श कर रेलवे नियमानुसार सभी मामलों का तत्काल निराकरण किया गया।पेन्शन अदालत में कार्मिक एवं लेखा विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

More Stories
राजधानी के बड़े निजी स्कूलों को टक्कर दिया, प्रदेश का प्रयास विद्यालय
सही दवा, शुद्ध आहार अभियान में बड़ी कार्रवाई: एक्सपायरी खाद्य सामग्री नष्ट, दवा दुकानों की सघन जांच
पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन शुरू, गुमनाम नायकों को मिलेगा मंच