भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 27 जून को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं से होने वाले उनके संवाद के संबंध में कहा है कि ये कार्यक्रम पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से संवाद का साक्षी बनेगा। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि 27 जून को भोपाल में आयोजित ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम हमारी सकारात्मक राजनीति को एक नया संकल्प और एक नई शक्ति प्रदान करने वाला है।
यह दिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए समर्पित भाजपा के लाखों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से संवाद का साक्षी बनेगा। प्रधानमंत्री मोदी आगामी 27 तारीख को प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दिन वे देश भर की लोकसभाओं से चयनित पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद करने वाले हैं। पार्टी ने इस कार्यक्रम के लिए देश भर की लोकसभाओं में प्रत्येक से पांच-पांच कार्यकर्ताओं का चयन किया है।
मोदी के इसी ट्वीट को कोट करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और संकल्प शक्ति से 27 जून का दिन स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होने वाला है। भोपाल में आयोजित 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' कार्यक्रम पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को एक नई दिशा देगा।

More Stories
अयोध्या के सरकारी स्कूलों में यूट्यूबर्स-इन्फ्लुएंसर्स की एंट्री पर रोक, बिना अनुमति बाहरी व्यक्ति नहीं कर सकेगा प्रवेश
बाढ़ राहत में योगी सरकार की संवेदनशील पहल, फर्रूखाबाद में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद
UP में PRD जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता ₹600 और कैशलेस इलाज की सुविधा