बार्सीलोना.
रीयाल मैड्रिड ने बायर्न म्यूनिख के खिलाफ चैंपियन्स लीग सेमीफाइनल से पहले शनिवार को यहां चार मैच शेष रहते स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। मैड्रिड ने अपनी बेंच स्ट्रैंथ को आजमाने के बावजूद केडिज को 3-0 से हराया। बार्सीलोना की टीम इसके बाद गिरोना के खिलाफ 2-4 से हार गई जिससे मैड्रिड ने खिताब सुनिश्चित किया।
मैड्रिड ने अपने रिकॉर्ड में सुधार करते हुए 36वीं बार ला लीगा का खिताब जीता। गिरोना की टीम इस जीत से बार्सीलोना को पछाड़कर 34 मैच में 74 अंक के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। बार्सीलोना 73 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। मैड्रिड के 34 मैच में गिरोना से 13 अंक ज्यादा 87 अंक हैं। गिरोना की टीम अब अधिकतम 12 अंक ही जुटा सकती है जिससे मैड्रिड का खिताब तय हो गया है।

More Stories
ओइकावा पर स्नेहित की शानदार जीत, WTT स्टार कंटेंडर के प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
कोलंबो में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है? भारत-पाक मैच से पहले जानें प्रेमदासा स्टेडियम के सभी आंकड़े
पाकिस्तान पर फिर भारी पड़ेगी टीम इंडिया? 8 मुकाबलों का रिकॉर्ड बता रहा कहानी