स्वराज ख़बर

आज की ताज़ा ख़बर

रंग लाई डॉ मनोरमा जैन की मेहनत, गोविंदपुरा का वोटिंग प्रतिशत बढ़ा

भोपाल
अखिल भारतीय पुस्तक लेखक महासंघ द्वारा निर्णय लिया गया  था कि महासंघ के सभी सदस्य अपना अपना दल बनाकर भोपाल के सभी क्षेत्रों में जाकर घर घर संपर्क करेंगे तथा सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। गोविंदपुरा क्षेत्र मे महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मनोरमा जैन ने स्वयं जन संपर्क कर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया था। आज उसका परिणाम भी दिखा इस क्षेत्र की वोटिंग का प्रतिशत बढ़ा जो गौरव की बात है। महासंघ के सभी सदस्यों ने मिलकर डॉ जैन को राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य की सफलता के लिए बधाइयाँ  और शुभकामनाएं प्रेषित कर उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया। मतदान बढ़ाने के लिए डॉ मनोरमा जैन अपने पुत्र और पुत्रवधु को इंदौर से भोपाल बुलाकर मतदान कराया।सिर्फ मतदान करने दोनों इंदौर से भोपाल आये और मतदान का दायित्व पूरा कर उसी समय वापिस इंदौर रवाना हो गए।