रायपुर
राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अफसरों का राज्य शासन ने तबादला आदेश जारी किया गया है जिनमें 2014 बैच के उमाशंकर अग्रवाल को उपायुक्त, कार्यालय भू-अभिलेख रायपुर से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। साल 2013 बैच के आशीष टिकरिहा को भी अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सूडा से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह रश्मि वर्मा को डिप्टी कलेक्टर, बालोद जिले से हटाकर सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है और अरविंद शर्मा को महाप्रबंधक, भू-राजस्व स्मार्ट सिटी लिमिटेड, रायपुर से हटाकर सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। सभी 4 अधिकारियों की पोस्टिंग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर में की गई है।

More Stories
एनटीपीसी नवा रायपुर में देशभक्ति के उत्साह के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती