सागर
आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने सागर में पदस्थ खाद्य एवं औषधी विभाग के अधिकारी अमरीश दुबे के यहां स्टार पार्क निवास पर कार्रवाई की है। उनके जबलपुर निवास पर भी सुबह से कार्रवाई जारी है। प्राथमिक जांच में EOW को अनुपातहीन संपत्ति के सबूत मिले हैं। टीम अभी दस्तावेज खंगाल रही है। अमरीश दुबे लंबे समय तक जबलपुर में पदस्थ रहे हैं, फिलहाल सागर में पोस्टेड हैं।
अमरीश दुबे की 2008 में नियुक्ति हुई थी। 2011 में उनको खाद्य सुरक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी मिली। अब तक की जांच में उनके पास आय से 600 प्रतिशत अधिक संपत्ति मिलने की जानकारी सामने आई है। जबलपुर में 90 लाख का तीन मंजिला आलीशान मकान, शुगर मिल में 90 लाख के इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज, शताब्दीपुरम में 2400 स्क्वायर फीट का 65 लाख कीमत का प्लॉट, नरसिंहपुर में दो प्लॉट और एक बैंक लॉकर की जानकारी मिली है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। नरसिंहपुर में भी जांच की जाएगी। फिर बैंक लॉकर खोले जाएंगे।

More Stories
Noida Smart Garbage System: देश में पहली बार नोएडा में शुरू हुई स्मार्ट कचरा व्यवस्था, हाई-टेक सिटी को मिली नई पहचान
MP के लाखों छात्रों को बड़ी राहत! सस्ती हो सकती है इंजीनियरिंग की पढ़ाई, निजी कॉलेजों ने भेजा शुल्क कटौती प्रस्ताव
श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना ने एक दिन में रिकार्ड 11721 मीट्रिक टन फ्लाई ऐश का किया निस्तारण