गौरेला पेंड्रा मरवाही.
आईपीएल मैच में मोबाइल फोन से ऑनलाइन सट्टा खिलाने के रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी जो पहले भी आईपीएल मैच में सट्टे के मामले में गिरफ्तार हो चुका था वो फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खाते सीट करवा दिए हैं और उनके पास मोबाइल में 30 से अधिक लिंक मिले जिनके जरिए क्रिकेट मैच में सट्टा लगाया जाता था।
जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा पुलिस को मुखबीरों से सूचना मिली कि पेंड्रा इलाके में आईपीएल मैचों में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा खिलाने का कारोबार कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने अपने मुखीबिरों को एक्टिव किया और साइबर सेल और पेंड्रा पुलिस की टीम ने दुबटिया छपराटोला में जाकर दबिश दी। जहां पर तीन व्यक्ति मोबाइल फोन से सट्टा खिलाते पाए गए। बाजार पारा का रहने वाला प्रकाश केवट और लोहतरैया पारा के रहने वाले हर्ष जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया है।

More Stories
संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री