रायपुर.
राजधानी रायपुर में जिम में एक्सरसाइज करते समय एक 17 साल के नाबालिग की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पूरे जिम में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी गई है। पूरा मामला रायपुर के भनपुरी स्थित स्पेज जिम का है।
मृतक रोजाना की तरह वह बुधवार की सुबह भी ट्रेडमिल में दौड़ रहा था। इस दौरान अचानक बेहोश होकर निचे गिर गया। जीमे में मौजूद लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब तक मौत की वजह सामने नहीं आई है।

More Stories
लोहरसी आयुर्वेदिक औषधालय में दर्द प्रबंधन हेतु कपिंग थेरेपी एवं विशेष आयुर्वेदिक उपचार सेवाओं का आरंभ
डीलिस्टिंग विवाद पर CM विष्णुदेव साय का पलटवार, बोले- ‘कांग्रेस भ्रम फैला रही, पहले सही जानकारी ले’
संविदा कर्मियों के तबादले पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, याचिका खारिज