रोम
पांचवीं रैंकिंग वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने चिली के अलेजांद्रो ताबिलो को 1.6, 7.6, 6.2 से हराकर इटालियन ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश कर लिया। फाइनल में उनका सामना चिली के ही निकोलस जेरी से होगा जिन्होंने टॉमी पॉल को 6.3, 6.7, 6.3 से हराया। रोम में ज्वेरेव का यह तीसरा फाइनल है। उन्होंने 2017 में नोवाक जोकोविच को हराकर पहला मास्टर्स सीरिज खिताब जीता था। इसके एक साल बाद वह रफेल नडाल से हार गए। महिला फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक का सामना दूसरी रैंकिंग वाली एरिना सबालेंका से होगा।

More Stories
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028: भारत-पाकिस्तान समेत 9 टीमों ने किया सीधे क्वालीफाई
मीराबाई चानू करेंगी भारतीय टीम की अगुवाई, ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में बड़ा दांव
FIFA World Cup में केप वर्डे का बड़ा उलटफेर, पहली बार नॉकआउट में एंट्री; दो बार की चैंपियन उरुग्वे बाहर