रायपुर
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (पीजी कोर्स) और शोध (पीएचडी) के लिए 26 मई को परीक्षा का आयोजन किया गया है. पीजी कोर्स के लिए 12 तो पीएचडी के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं.
इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति गिरीश चंदेल ने बताया कि विश्वविद्यालय के 20 अलग-अलग डिपार्टमेंट में पीजी कोर्स के लिए 439 सीट हैं, जिसके लिए रायपुर में दो परीक्षा केंद्रों के अलावा अंबिकापुर, जगदलपुर, बिलासपुर, बेमेतरा, जांजगीर-चाँपा, कांकेर, कोरिया, भाटापारा, कवर्धा और राजनांदगांव में परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
इसी तरह इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 19 विभागों में पीएचडी के लिए 102 सीट निर्धारित हैं, जिनके लिए रायपुर में दो, अंबिकापुर में एक और जगदलपुर में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है. परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक निर्धारित किया गया है.

More Stories
किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
राज्यपाल डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुजैन ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात