कबीरधाम.
कबीरधाम जिले में सोमवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे एक सड़क हादसे में एक की मौत और दो लोग घायल हो गए हैं। ये हादसा कवर्धा-पोंडी-बोड़ला नेशनल हाईवे के ग्राम सिंघनपूरी के पास हुआ है। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में फोर व्हीलर और बाइक टकरा गई।
सबसे पहले बाइक सवार नेतराम धुर्वे का वाहन टकराया। गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। ये पुलिस विभाग में आरक्षक थे।
जिसकी पोस्टिंग पांडातराई थाना में थी। इसके कुछ घंटे बाद फिर से इसी ट्रक में एक पुलिस का वाहन टकराया। वाहन में बैठे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक ही ट्रक में अलग-अलग दो बार हादसा हुआ। ट्रक में खराबी आ गई थी। ट्रक में न तो पासिंग लाइट जला रखी थी और न ही इंटीगेटर दे रखा था इस मामले में सिटी कोतवाली कवर्धा आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

More Stories
संविदा कर्मियों के तबादले पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, याचिका खारिज
भिलाईनगर में 7 वर्षीय बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल, 6 नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह
दुर्ग में बहुद्देशीय स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, अधिकारियों ने किया भूमि सीमांकन