रायपुर
सीएम भूपेश बघेल ने बुधवार को एनसएयूआई के युवा वोटरों से संवाद के कार्यक्रम में कहा कि सरकार छात्र आयोग के गठन पर विचार करेगी। उन्होंने युवाओं से मतदान करने की अपील की। श्री बघेल ने कहा कि अगले साल छात्रसंघ के चुनाव भी कराए जाएंगे।
दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में फर्स्ट वोटर कार्यक्रम में आज सीएम बघेल युवाओं से संवाद कर रहे थे। युवाओं से सीएम ने कहा अभी कका जिंदा है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने वोट डालने के अधिकार को 21 से घटाकर 18 की। आप ये मत कहिए कि हमें राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले एनएसयूआई अध्यक्ष ने एक कैंपेन चलाया था- हम बदलेंगे राजनीति- जिसका प्रभाव पड़ा है। देश की राजनीति में युवाओं ने ही परिवर्तन किया है।
सीएम ने कहा कि आज लड़ाई दूसरी है, आज हमें अंग्रेजों की विचारधारा के चलने वालों से लड?ा है। मणिपुर में आज कई घरों को जला दिया गया है। उन्होंने कहा कि ये नफरत व्हाट्सअप यूनिवर्सिटी से आई है। देश में हिंसा की कोई जगह नहीं है। सीएम बघेल ने युवाओं को पुस्तक पढने और व्हाट्सअप यूनिवर्सिटी से दूर रहने की नसीहत दी। कार्यक्रम में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, और प्रदेश के एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज पांडे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

More Stories
CM साय की पहल से वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची शिक्षा, गांव में ही बनी विशेष पढ़ाई की व्यवस्था
CG में पीतल कारोबारी के ठिकानों पर ED और IT की बड़ी कार्रवाई, शराब कारोबार से कनेक्शन की जांच
डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी, निवेशकों ने आरोपी के घर का किया घेराव