मुंबई,
बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन की शादी के आज 51 साल पूरे हो गये हैं। अमिताभ और जया आज अपने विवाह की 51वीं सालगिरह मना रहे हैं।अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी बॉलीवुड में बहुत हिट रही है। अमिताभ और जया ने जंजीर, अभिमान, चुपके चुपके, शोले, सिलसिला, मिली, कभी खुशी कभी गम समेत कई कामयाब फिल्मों में साथ काम किया है।
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी 03 जून 1973 को मुंबई में हुई थी। उन्हीं दिनों दोनों की फिल्म 'जंजीर' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही थी। दोनों एक साथ छुट्टी मनाने के लिए लंदन जाना चाहते थे। यह बात अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन को पसंद नहीं आई। उन्होंने अमिताभ से कहा था यदि छुट्टी मनाने जाना है तो पहले शादी कर लो फिर जाना। बताया जाता है कि इस शादी में केवल पांच बाराती शामिल हुए थे। आज अमिताभ और जया अपने भरे-पूरे परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।

More Stories
Radhika Madan का बोल्ड बीच लुक वायरल, ब्लू बिकिनी में दिखीं बेहद ग्लैमरस
लंदन शो में हाई हील्स नहीं पहनेंगी Ariana Grande, एक्ट्रेस ने बताई इसकी खास वजह
Taapsee Pannu ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी