भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में भोज मंथन संस्था के प्रतिनिधियों के साथ बरगद, अमरूद और खिरनी के पौधे लगाए। सामाजिक सुधार के क्षेत्र में सक्रिय संस्था के सर्वलीलाधर यादव, हेमराज यादव तथा सुरिंकी और रीता यादव पौध-रोपण में सम्मिलित हुईं। मुख्यमंत्री चौहान के साथ साधना न्यूज चेनल के एसोसिएट एडीटर गिरीश भटेले ने अपनी पुत्री कनिष्का का जन्म-दिवस पौध-रोपण कर मनाया। उनकी पत्नी श्रीमती आरती भटेले, भाई मनीष भटेले तथा उनके भतीजे हृदांक ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने बेटी कनिष्का को जन्म-दिन की शुभकामनाएँ दी।

More Stories
अटल जी का छह दशक का सार्वजनिक जीवन निर्विवाद और निष्कलंक रहाः सीएम योगी
ग्वालियर में आज भी जीवंत है पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत, इन 5 जगहों से जुड़ी यादें
कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने किया ध्वजारोहण