भोपाल
मध्य प्रदेश में पर्यावरण दिवस 5 जून से जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत होगी। यह अभियान 16 जून तक चलेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बेतवा नदी के उद्गम स्थल झिरी बहेडा पहुंचकर अभियान का शुभारंभ करेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बताया कि विभाग अभियान में सक्रिय भूमिका अदा करेगा। मुख्यमंत्री रायसेन जिले में बेतवा नदी के उद्गम स्थल झिरी बहेड़ा पहुंचकर वहां पूजन अर्चना कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डॉ. मोहन यादव पौधारोपण भी करेंगे। प्रदेशभर में सघन पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।
जल स्रोतों के संरक्षण के लिए चलेगा अभियान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व पर्यावरण दिवस से प्रारंभ हो रहे “जल संरक्षण-संवर्धन” के विशेष अभियान “जल गंगा संवर्धन अभियान” में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आव्हान किया है। प्रदेश में 16 जून गंगा दशमी तक जल और उनके स्रोतों के संरक्षण तथा पुनर्जीवन के लिए विशेष प्रयास करने की दिशा में अभियान चलेगा।

More Stories
मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अकादमी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन