बिलासपुर
हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस कड़ी में सक्ती स्टेशन में यार्ड रिमोडलिंग एवं सक्ती स्टेशन में चौथीलाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 10 से 22 अगस्त तक किया जायेगा। इस दौरान 10 अगस्त से 22 अगस्त तक सक्ती स्टेशन में ठहरने वाली सभी गाडियों का ठहराव सक्ती स्टेशन के बदले जेठा पैसेंजर हाल्ट में दिया गया है 7 यात्रियों की विशेष सुविधा हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा सक्ती स्टेशन और जेठा पैसेंजर हाल्ट के मध्य नि:शुल्क बस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

More Stories
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री टंक राम वर्मा
भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा