उज्जैन
ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावणी पूर्णिमा पर 30 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। तड़के 3 बजे भस्म आरती में सबसे पहले पुजारी परिवार की महिलाएं भगवान महाकाल को राखी बांधेगी। पश्चात भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाकर आरती की जाएगी। भक्तों को दिनभर लड्डू प्रसादी का वितरण होगा।
30 अगस्त को श्रावणी पूर्णिमा
पुजारी प्रदीप गुरु ने बताया महाकाल ज्योतिर्लिंग की पूजन परंपरा में श्रावणी पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन पुण्य पवित्र श्रावण मास का समापन होता है और भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया जाता है। इस बार भी 30 अगस्त को श्रावणी पूर्णिमा मनाई जाएगी। भस्म आरती में भगवान महाकाल को सबसे पहले राखी बांधकर महाभोग लगाया जाएगा।
श्रावण माह का उपवास खोलते हैं श्रद्धालु
विशेष यह है कि जो भक्त श्रावण मास में पूरे माह उपवास रखते हैं, वे रक्षाबंधन के दिन भगवान महाकाल की लड्डू प्रसादी ग्रहण करके उपवास खोलते हैं। इसलिए भक्तों को पूरे दिन महाप्रसादी का वितरण किया जाता है। परंपरा अनुसार सवा लाख लड्डुओं का भोग भस्म आरती करने वाले पुजारी परिवार की ओर से लगाया जाता है। इसलिए इस बार का महाभोग हमारे परिवार द्वारा भक्तों के सहयोग से लगाया जाएगा। महापर्व पर मंदिर में विशेष पुष्प सज्जा की जाएगी।

More Stories
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा समावेशी शिक्षा का प्रशिक्षण, योगी सरकार ने तेज की तैयारी
स्मार्ट क्लासरूम से सर्वोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई उड़ान
योगी सरकार में निष्पक्ष-पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जारी, 1828 पदों पर 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन