कटनी
देश के लिए खुद का उदाहरण प्रस्तुत करने वाले विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक को जनादेश मिल चुका है। पांचवें और आखिरी राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। जनादेश के लिए कुल एक लाख 37 हजार 55 वोट पड़े। विजयराघवगढ़ की जनता ने हां विकल्प पर एक लाख 3 हजार 203 वोट दिया। ना विकल्प पर 30 हजार 82 वोट दिया। जबकि 37 सौ 67 वोट निरस्त घोषित किए गए हैं।
इस प्रकार जनादेश के लिए कुल एक लाख 37 हजार 55 वोट पड़े हैं। विधायक संजय पाठक ने जनादेश का परिणाम आने के बाद जनता को धन्यवाद दिया है।
विधानसभा चुनाव के लिए कराए गए जनमत संग्रह को एक तरफा जनता का प्रेम कहा है। आगामी आम चुनाव के लिए विधायक संजय पाठक ने अपनी दावेदारी भी पेश कर दी है। विधायक संजय पाठक ने जनादेश के बाद कहा मैं आपका प्रधान सेवक हूं, सेवा करना मेरा कर्तव्य है, आपकी सेवा करता रहूंगा। राजनीति में पारदर्शिता और सकारात्मकता की आवश्यकता है। यह जनादेश इसीलिए था।
जनादेश का परिणाम पांचवें राउंड का मतगणना के बाद घोषित किया गया। इस दौरान पूरी मतगणना स्थल की वीडियो रिकार्डिंग की गई। मीडिया कैमरे से पारदर्शी प्रक्रिया पूरी की गई। मतगणना स्थल पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जनादेश के जनमत संग्रह की घोषणा के साथ ही संजय पाठक ने कहा था कि अगर 50 प्रतिशत से एक भी वोट कम मिलता है तो राजनीति छोड़ देंगे। लेकिन जनादेश का परिणाम संजय पाठक के राजनीतिक भविष्य को नयी दिशा प्रदान करेगा।

More Stories
एटीएस ने पाकिस्तानी अपराधी शहजाद भट्टी के भारत में आतंकी वारदात की साजिश का किया खुलासा
लखनऊ में श्रमवीर गौरव समारोह 2026 का शुभारंभ, CM योगी ने श्रमिकों को सम्मानित किया
गोरखपुर गीडा: उद्योगों में बिजली समस्याओं पर कमिश्नर ने की सख्त कार्रवाई