मुंबई,
जीवन के पहलुओं पर आधारित हास्य फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ का वैश्विक प्रीमियर प्राइम वीडियो पर 28 जून को होगा। अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म का लेखन और निर्देशन ताहिरा कश्यप खुराना ने किया है।
यह महिला सशक्तीकरण और स्त्रियों के सामने आने वाली चुनौतियों के प्रासंगिक विषयों को दर्शाती है। इस फिल्म में साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामि खेर मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही वंशिका तापड़िया, अरिस्ता मेहता, शारिब हाशमी और परवीन डबास भी इस फिल्म में काम कर रहे हैं।
‘प्राइम वीडियो इंडिया’ के ‘कंटेंट लाइसेंसिंग’ निदेशक मनीष मेंघानी ने कहा कि ‘शर्माजी की बेटी’ दिल को छू लेने वाली और भरोसेमंद फिल्म है। मेंघानी ने एक बयान में कहा, ‘हम 28 जून को प्राइम वीडियो पर दुनिया भर में इस दिल को छू लेने वाली फिल्म का विशेष प्रीमियर करने के लिए अप्लॉज एंटरटेनमेंट और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट के साथ सहयोग करने को लेकर रोमांचित हैं।’

More Stories
Radhika Madan का बोल्ड बीच लुक वायरल, ब्लू बिकिनी में दिखीं बेहद ग्लैमरस
लंदन शो में हाई हील्स नहीं पहनेंगी Ariana Grande, एक्ट्रेस ने बताई इसकी खास वजह
Taapsee Pannu ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी