रायपुर
कांग्रेस से हाल ही में भाजपा में शामिल हुईं राधिका खेड़ा ने बीती रात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री कार्यालय में नजर आए माहौल का सोशल मीडिया में जिक्र करते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय का हाल बताया है.
राधिका खेड़ा ने एक्स पर किए अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि रात 11.30 बजे भी मुख्यमंत्री कार्यालय लोगों से भरा था, इसमें केवल पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि आम नागरिक भी शामिल थे, जबकि पिछली (कांग्रेस) सरकार के कार्यकाल में रात के 8-9 बजते ही सन्नाटा पसर जाता था.

More Stories
संविदा कर्मियों के तबादले पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, याचिका खारिज
भिलाईनगर में 7 वर्षीय बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल, 6 नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह
दुर्ग में बहुद्देशीय स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, अधिकारियों ने किया भूमि सीमांकन