जबलपुर
कटंगी थाना क्षेत्र के मोहला गांव में गाय का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया है। सुबह जैसे ही यह जानकारी लोगों को मिली पूरे गांव की भीड़ जमा हो गई। कटंगी थाने की पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सिवनी में 54 गौवंश की गला रेतकर हत्या और बालाघाट में गौवंश की हत्या के बाद जबलपुर में इस तरह की घटना सामने आई है। इसके बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रियता के साथ मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इधर हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की है।
घटना की जानकारी बजरंग दल प्रखंड को लगी तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने में पहुंच गए। हालात को काबू करने के लिए आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, पाटन एसडीएम मानवेंद्र सिंह, एसडीओपी लोकेश डावर समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को भरोसा दिया कि जल्द ही इस मामले में आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल इस घटना के बाद से कटंगी क्षेत्र में हालात गंभीर बने हुए हैं।

More Stories
योगी सरकार का कोटेदारों को बड़ा तोहफा, कमीशन 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल
कोटेदारों ने योगी सरकार को दिया धन्यवाद, बोले-पहले लोग संदेह करते थे, अब देते हैं सम्मान
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए 86 टीमें तैनात, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ और पीएसी मोर्चे पर