भोपाल
कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल ने राजगढ़ जिले के सारंगपुर तहसील के सिविल अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से कहा कि यह अभियान 25जून तक चलेगा अपने आस पड़ोस में 0 से 5 साल तक के सभी बच्चों को पोलियो की ड्रॉप जरूर पिलाएं। आपके अपने बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी यह आवश्यक है कि देश का एक-एक बच्चा पोलियो ड्रॉप ले। मंत्री श्री टेटवाल ने उपस्थित पेरेंट्स से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो के साथ ही अन्य सभी वैक्सीन भी समय पर लगवाएं जिससे बच्चों की प्रतिरोधी क्षमता बढ़े। श्री टेटवाल ने कहा की भारत के स्वस्थ और उज्जवल भविष्य के लिए बच्चों का समय पर वैक्सीनेशन जरूरी है। स्वस्थ भारत ही विकसित भारत बनेगा। अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की अमूल्य पूंजी होती है। पल्स पोलियो अभियान जनसहयोग के बिना सफल नहीं हो सकता सभी नागरिक इसमें सहयोग दें।

More Stories
ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा सेक्टर-150, बनेगा फ्लाईओवर; 145 से 153 तक कई सेक्टरों को फायदा
जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद से विद्यार्थियों को मिला कानून, अधिकार एवं पुलिसिंग का ज्ञान
भोपाल रेलवे स्टेशन पर गंदगी पड़ी भारी, MPPCB ने रेलवे पर लगाया ₹10.06 लाख का जुर्माना