उज्जैन
आगामी सप्ताह में साउथ कोरिया में विश्व भर के धर्म गुरुओं का एक ऐसा महासम्मेलन आयोजित होने जा रहा है, जिसके माध्यम से सभी धर्म गुरु धार्मिक शांति पर मंथन करेंगे तीन दिवसीय इस महासम्मेलन में वैसे तो विश्व भर के धर्मगुरु शामिल होंगे। लेकिन उज्जैन के लिए गौरव की बात यह है कि इस सम्मेलन मे जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी महाराज को भी आमंत्रित किया गया है, जो कि इस सम्मेलन में सनातन धर्म पर अपने विचार रखेंगे।
इस महासम्मेलन की जानकारी देते हुए जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी महाराज ने अमर उजाला को बताया कि आगामी 18 से 20 सितंबर 2023 को साउथ कोरिया की संस्था HWPL अपना नौवां स्थापना दिवस मना रहा है। इस विश्व शांति सम्मेलन में सियोल साउथ कोरिया में विश्व भर के धर्मगुरु एकत्रित होंगे।
इस वर्ष के इस कार्यक्रम की श्रृंखला में विश्व भर की शासकीय व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ और विश्व भर के धर्म समाजों के प्रतिनिधियों के मध्य में विश्व की धार्मिक शांति पर मंथन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुझे संस्था के अध्यक्ष मैन ही ली जो ने आमंत्रित किया है। मुझे बुलाने का उद्देश्य सिर्फ यही है कि महासम्मेलन में लोगों को यह समझाया जा सके कि सनातन धर्म पूरे विश्व में किस प्रकार से शांति स्थापित कर सकता है।

More Stories
मुरैना: शादी के अगले दिन बहू प्रेमी संग फरार, शर्म के मारे ससुर ने जहर खाया
मध्य प्रदेश में कर्मचारियों के भत्तों पर बड़ा फैसला, नई दरें जल्द लागू होंगी
भोपाल पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 400 जवानों ने ईरानी डेरा घेर कर अपराधियों को किया गिरफ्तार