भोपाल
मध्य प्रदेश के तीन नागरिकों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किया। यह तीनों नागरिक राखी दास, समीर मेलवानी और संजना मेलवानी है। इनमें से एक बांग्लादेश और दो पाकिस्तान से हैं।
एमपी जनगणना निदेशालय की निदेशक भावना वालिम्बे ने बताया कि मध्य प्रदेश में सीएए के अंतर्गत इन तीनों को पहली बार नागरिकता प्रमाण पत्र दिया गया है। समीर और संजना 2012 से भारत में हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कहा- मोदी सरकार ने लोगों को सुरक्षा की छतरी देने के काम सीएए के माध्यम से किया है। अपने धर्म को बचाने के लिए भारत आना पड़ा भविष्य के दो नई पीढ़ियां हमारे देश का हिस्सा बन रही हैं। यह खुशी की बात है बांग्लादेश की जो महिला नागरिकता पा रही हैं उनका भी स्वागत है।

More Stories
जेवर एयरपोर्ट की सफलता से कुछ लोगों को तकलीफ, बारिश से जलभराव पर उड़ाया मजाक : महेश शर्मा
क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कर सुगम यातायात करें सुनिश्चित : मंत्री सिंह
अहमदाबाद निवेश संवाद में मध्यप्रदेश को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव