नई दिल्ली
देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने का एलान कर दिया है। कंपनी के नए टैरिफ प्लान 3 जुलाई से शुरू होंगे। कंपनी का बेस प्लान पहले 155 रुपये का था, जो बढ़कर 189 रुपये का हो जाएगा। ऐसे में टैरिफ में वृद्धि 22 प्रतिशत की है। रिलायंस जियो में अपने 19 प्लान की कीमतें बढ़ाई हैं, जिसमें 17 प्रीपेड और 2 पोस्ट पेड़ हैं। यह पहली बार है जब जियो ने एयरटेल से पहले टैरिफ में वृद्धि की है।
कितने महंगे हुए जियो के प्लान
रिलायंस जियो का बेस प्लान 155 रुपये का है, जिसकी कीमत बढ़कर अब 189 रुपये हो गई है। हालांकि प्लान की वैलेडिटी 28 दिन ही रहेगी। दूसरा प्लान 209 रुपये का है, जिसकी कीमत बढ़कर 249 रुपये हो गई है। इन प्लान की डेटा बेनफिट में कोई भी बदलाव नहीं हुए हैं। इसके साथ ही 239 प्लान जो अनलिमिडेट 5G डेटा ऑफर करता है उसकी कीमत बढ़ाकर 299 रुपये कर दी गई है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिन की वैधता मिलती है।
इन प्लान में मिलेगा अनलिमिडेट 5G
टैरिफ में प्लान के साथ रिलायंस जियो ने अनलिटेड 5G डेटा में भी बदलाव किए हैं। अब से उन्हीं प्लान में अनलिमिडेट 5G डेटा मिलेगा, जिनमें प्रतिदिन 2GB डेटा मिलता है। नए प्लान 3 जुलाई से शुरू होंगे।
JioSafe और JioTranslate भी हुआ लॉन्च
रिलायंस जियो ने दो नई सर्विस JioSafe और JioTranslate भी पेश किया है। JioSafe एक सिक्योर कॉम्युनिकेशन ऐप है, जो कॉलिंग, मैसेजिंग, फाइल ट्रांसफर और दूसरे फीचर्स मिलते हैं। इस ऐप की सब्सक्रिप्शन 199 रुपये प्रति महीना है। JioTranslate बहुभाषीय कॉम्युनिकेशन ऐप है, जो वॉइस कॉल ट्रांसलेट, वॉइस मैसेज, टैक्स्ट और इमेज ट्रांसलेशन जैसी सुविधा देता है। इस ऐप का सब्सक्रिप्शन कीमत 99 रुपये प्रति महीना है। इसके साथ ही दोनों ऐप का मंथली सब्सक्रिप्शन 298 रुपये प्रति महीना है।

More Stories
Stock Market Down: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 500 अंक टूटा; IT-टेक स्टॉक्स में भारी गिरावट
सचिन, शाहरुख और माधुरी के निवेश वाली कंपनी का आएगा IPO, ₹660 करोड़ जुटाने की तैयारी
एलपीजी संकट से निपटने के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों को मिला उत्पादन लक्ष्य