जगदलपुर.
जगदलपुर के पोटानार मार्ग पर रविवार की सुबह एक फॉलो वाहन और एक कार में भिड़ंत हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि घोटिया निवासी खेमेश्वर बघेल 20 वर्ष फॉलो वाहन लेकर चित्रकोट की ओर से आ रहा था।
पुलिस ने बताया कि तभी सामने से आ रही कार जिसमें चंद्र शेखर 38 वर्ष निवासी जवाहर नगर वार्ड मेटगुड़ा, शिवनाथ बघेल 70 वर्ष जवाहर नगर वार्ड मेटगुड़ा, सदाशिव बघेल 25 वर्ष मेटगुड़ा जैसे ही पोटानार के पास पहुँचे कि अचानक से दोनों वाहनों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में वाहन में सवार लोग घायल हो गए घटना के तत्काल बाद सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए 112 डायल की मदद से मेकाज लाया गया।

More Stories
संविदा कर्मियों के तबादले पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, याचिका खारिज
भिलाईनगर में 7 वर्षीय बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल, 6 नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह
दुर्ग में बहुद्देशीय स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, अधिकारियों ने किया भूमि सीमांकन