बलरामपुर.
बलरामपुर-रामानुजगंज में शनिवार शाम चार बजे के करीब रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पीपरोल में बिजली गिरने से घर के अंदर बैठे किसान की मौत हो गई। वही घर के बाहर किसान के बैल पर भी बिजली गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया। घटना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पीपरोला के गम्हारपारा में रहने वाले किसान श्याम बिहारी गुप्ता पिता सुदेश्वर साहू उम्र 55 वर्ष शाम चार बजे के करीब अपने घर के अंदर थे। इसी दौरान बिजली के गिरने से उनकी स्थिति गंभीर हो गई, जिसके बाद उन्हें रामानुजगंज अस्पताल लाया गया। लेकिन इसी दौरान उनकी मौत हो गई। बिजली गिरने से मृतक किसान श्याम बिहारी के घर के बाहर बैल की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष संजय गुप्ता भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त किया।

More Stories
छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल का रिजल्ट जारी, शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav ने किया ऐलान
पेट्रोल-डीजल को लेकर घबराने की जरूरत नहीं: Vishnu Deo Sai बोले- छत्तीसगढ़ में भरपूर स्टॉक मौजूद
मिट्टी से रची पहचान: युवा कलाकार उत्तम साहू ने OSOA में बिखेरा छत्तीसगढ़ी कला का जादू