टीकमगढ़
1 जुलाई 2024 से नवीन अपराधिक अधिनियम के तीन कानून, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होने जा रहे हैं। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्र अंतर्गत संबंधित पुलिस अधिकारियों को नवीन अपराधिक नियम की जानकारी देते हुए। क्षेत्रीय लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया है। 14 पुलिस थानो, 9 चौकी क्षेत्रों में कार्यक्रम हुए आयोजित। इसी क्रम मे देरी पुलिस चौकी प्रभारी चन्दन शाक्य ने नए कानून के बारे में क्षेत्रीय एवं ग्राम के लोगो को बताया। और अपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी है। देरी पुलिस चौकी प्रभारी ने जन संवाद करते हुए नए कानून के बारे में आमजन से विस्तृत चर्चा की गई। और बताया नए कानून 1 जुलाई 2024 से प्रभावित हो जाएंगे। जागरूकता बैठक में ग्राम एवं क्षेत्र वासियो को नवीन आपराधिक कानून जिसके प्रचार प्रसार के लिए पुलिस द्वारा लोगो को पेम्पलेट बांटे गए।

More Stories
प्रधानमंत्री की अपील के बाद यूपी विधानसभा ने अध्ययन भ्रमण स्थगित किया
मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार वर्ष 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक
सामाजिक परिवर्तन के वाहक बनें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार