मुंबई,
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म अल्फा के लिये चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग ली है। आलिया भट्ट जल्द ही वाईआरएफ की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी। आलिया ने स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग 05 जुलाई से शुरू कर दी है।
आलिया ने 'अल्फा' में पहले से भी कहीं ज्यादा फिट और हॉट लगने के लिए चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग ली है, जिससे वह इस फिल्म में सबसे अलग और पहले से भी कहीं ज्यादा फिट दिख सकें। शिव रवैल द्वारा निर्देशित एक्शन-थ्रिलर अल्फा में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग लगातार चल रही है। स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' में आलिया एक सुपर-एजेंट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। 'अल्फा' में आलिया को पहले कभी न देखे गए अवतार में पेश किया जाएगा। इस फिल्म में आलिया के पास पांच से छह धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस हैं।

More Stories
स्वरा भास्कर के जौहर बयान पर भड़कीं मैथिली ठाकुर, बोलीं- पहले पढ़ाई करें फिर बोलें
Mirzapur The Movie Review: गुड्डू-मुन्ना की भिड़ंत ने मचाया भौकाल, दमदार डायलॉग्स और एक्शन की तारीफ
‘महाप्रभु जगन्नाथ’ रिव्यू: भक्ति, एडवेंचर और अहंकार की लड़ाई, बच्चों के लिए फैमिली एंटरटेनमेंट