रायपुर
वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप को संसदीय कार्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. नई जिम्मेदारी पर मंत्री ने सदन में पक्ष-विपक्ष को साथ लेकर चलने की बात कही.
मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त प्रभार मुझे सौंपा है. विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में सदन की कार्यवाही को गति प्रदान करूंगा. संयुक्त रूप में अपना पक्ष रखूंगा. विपक्ष के साथी, नेता प्रतिपक्ष, सभी के साथ मिलकर प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में अपनी बात रखेंगे. अनेक विषय आएंगे, सरकार की ओर से उसका जवाब दूंगा.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ पूरे मंत्रिमंडल के अयोध्या प्रवास और रामलला के दर्शन पर केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों का वहां जाना तय हुआ है. समय क्या रहेगा, यह तय होगा. राम मंदिर दर्शन योजना से पहले से है. लोगों को दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो ही रहा है.

More Stories
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन
आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री
कयाकिंग-कैनोइंग को आगे बढ़ाने हरसंभव सहयोग देगी सरकार – अरुण साव